उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 3 जिलों के दौरे पर है। यहां वह कोरोना संक्रमण संबंधी स्तिथि का जायजा लेंगे। आज सुबह वह नोएडा पहुंचे। वहां मीडियाकर्मियों के लिए लगाए गए टीकाकरण शिविर का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कुछ बाते कही। चलिये जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। कोरोना पॉजिटिविटी रेट भी 22% से घटकर 5% से भी कम हो गया है। प्रदेश में अब तक 1.5 करोड़ नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके साथ साथ वैक्सीन वेस्टेज भी 22%-23% से घटकर मात्र 2 या 3 फीसदी ही रह गया है।
बता दें, यूपी में कोरोनावायरस का प्रकोप धीरे धीरे कम हो रहा है। लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। बीते 24 घन्टों में 2,56,755 टेस्ट किये गए। तो वहीं 12547 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। इस दौरान 28,404 लोग वायरस से ठीक हुए हैं। हालांकि 281 लोगों ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया है। प्रदेश में एक्टिव कैस की संख्या घटकर अब 77,643 रह गयी है।