इंसानियत हुई शर्मशार, तांबे के तार से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, अब पत्नी दिलानी चाहती है ऐसी सजा…

0
Husband stitches private part of his wife with aluminium wire wife wants life imprisonment

उत्तरप्रदेश के रामपुर में पति को अपनी पत्नी पर शक हुआ। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे की तार (Aluminium wire) से सील दिया। महिला को घायल स्तिथि में अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सोमवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। इसके बाद महिला ने कहा कि उसके पति राकेश को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वह कभी भी अपने पति को इस हरकत के लिये माफ नहीं करेगी। महिला के अनुसार वह चाहती है कि उसके पति को उम्रकैद की सजा मिले। गाँव में उसका हुक्का पानी सब बंद हो जाये। महिला चाहती है कि राकेश गाँव में कही भी बैठने लायक न हो। समाज में उसका बहिष्कार हो।

पीड़ित महिला ने कोतवाली मिलक पुलिस में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला अब फिल्हाल किर्मचा गांव में अपने माता पिता के घर में रह रही हैं। अस्पताल से छुट्टी होते ही वह अपने मायके चली गयी थी। महिला ने कहा कि उसने अपने पति को काफी बर्दास्त कर लिया है। वह दो साल से महिला को तंग कर रहा है। पीड़ित महिला ने यह भी बताया की उसने अपने पति राकेश के सामने हाथ पैर भी जोड़े हैं। लेकिन वो फिर भी नहीं मानता, वह सिर्फ अपनी ही सुनता है। वह किसी रिश्तेदार तक कि भी कोई बात नहीं सुनता। महिला ने बताया कि राकेश के कारण ही उनकी एक बच्ची की मौत हुई थी। अब वह अपने पति को सजा दिलवाना चाहती है और इंसाफ की मांग कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here