उत्तरप्रदेश: शादी के मात्र 2 घंटे बाद प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

0

आज की खबर कानपुर के नरवल से आ रही है। यहां एक प्रेमी जोड़े द्वारा शादी कर ,दो घंटे बाद आत्महत्या कर ली गई।दोनो ने शादी मंदिर में की थी।वे पिछले एक वर्ष से रिलेशनशिप में थे। 

जानकारी के अनुसार दोनों लोग बहुत पहले से शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था,जिस वजह से दोनो प्रेमी जोड़े ने इतना बड़ा कदम उठाया।युवक का नाम अभय था जो 18 वर्ष का था जो भदाशा गांव का रहने वाला था और युवती का नाम सावित्री था जो 20 वर्ष की थी,जो बम्बूरिहा गांव की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि दोनो लोगों द्वारा रविवार को 6 बजे के आसपास मंदिर में शादी की गई।और शादी के दो घंटे बाद ही उन्होंने कानपुर के सरसौल स्टेशन के पास ही जहर खाया।जब उन्हे आस पास के लोगों द्वारा बेहोशी की हालत में देखा गया तो लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर लिया था।इसके बाद पुलिस द्वारा यह सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को दी गई और पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here