आगरा में एक महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पीड़ित लाती पत्नी के साथ मारपीट भी की और उनके सारे पैसे भी ले गये। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है जिसके बाद वे फरार हो गये।
पीड़ित महिला ने एत्माद्दौला थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। तीनों बदमाश महिला और उसके पति को पहले जंगल में ले गए जहां उन्होंने घटना को अंजाम दिया। एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि जान से मारने, लूट और दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
तीनों आरोपियों में से दो नामजद आरोपी है जबकि तीसरा कोई अज्ञात युवक है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। पुलिस आरोपियों के घर भी गयी लेकिन आरोपी अपने घरों में नहीं थे। पुलिस ने अस्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
चलिये अब घटना की पूरी जानकारी लेते हैं। दरअसल महिला अपने पति के साथ अपने ससुराल एत्मादपुर में रहती है। उसका मायका एत्माद्दौला में है। अपने पति के साथ बाइक पर महिला सोमवार शाम 6 बजे अपने मायके जा रही थी। तभी तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर उन्हें जबरदस्ती खींचकर झाड़ियों में ले गये। वहां उन्होंने एक के बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। तीनों आरोपी महिला के कान के झुमके, 10 हजार रुपये और अन्य समान लेकर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।