उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में एक माँ ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद अगले दिन आरोपी माँ ने सबको खुद बताया कि उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद वह रात भर अपने बच्चों के शवों के पास ही बैठी रही। सुबह होते ही उसने लोगो को हत्या की खबर दी। पुलिस ने आकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ साथ बच्चो के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
घटना बागपत जे छपरौली कस्बे की है। जहां गुलाब कुरेशी नाम का एक व्यक्ति कपड़े बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी का नाम अंजुम है कर दो बच्चे भी है। पांच साल का बेटा उमेर और 3 साल की बेटी अंशिका। गुलाब बुधवार रात फेरी लगाने के लिए क्षेत्र से बाहर गया हुआ था। इसी बीच मौका पाकर उसकी पत्नी अंजुम ने दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी।
अगले दिन महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वह चिल्ला चिल्ला कर कहने लगी कि उसने अपने बच्चों को जान से मार डाला। शोर की आवाज़ सुनने पर आसपास के लोग आरोपी महिला अंजुम के घर पर पहुँचे। दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि महिला कोने में बैठकर रो रही है और दोनों बच्ची का मृत शरीर चारपाई पर पड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के गले में चुन्नी से फंदा लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मृतक बच्चो के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। महिला से पूछताछ में पता चला कि उसकी शादी को 10-12 साल हो गये हैं। उसके पति और उसके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। बुधवार को दोनों के बीच वाद विवाद की सारी हदें पार हो गयी। गुस्से में महिला का पति गुलाब कुरेशी उसी रात कपड़े बेचने फरीदाबाद चला गया। परेशानी में महिला ने भी दोनों मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन घरेलू विवाद का मामला सामने आ रहा है।