उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में BJP का चेहरा होंगे पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान…

0
Pushkar Singh Dhami eill be CM face of BJP in assembly election Uttarakhand

जैसा कि हम सब जानते है 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इसी बीच BJP में पार्टी के चेहरे को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति अब साफ़ होती नज़र आ रही है। केन्द्र चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का कहना है कि राज्य में विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा पुष्कर सिंह धामी ही रहेंगे। शुक्रवार को BJP प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में BJP फिर सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे।

उत्तराखंड के देहरादून में दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, सरदार आरपी सिंह और प्रभारी सांसद लॉकेट चैटर्जी। साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आम आदमी पार्टी पर राज्य में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने चारधाम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया, यह मुद्दा राजनीति से जुड़ा नहीं है बल्कि यह लाखों हिन्दुओं की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

प्रह्लाद जोशी का कहना है कि कांग्रेस के कई विधायक BJP में शामिल हो रहे हैं उनको पता है कि वर्तमान और भविष्य BJP का ही है। कांग्रेस दो भूतपूर्व पार्टी हो गई है। साथ ही उन्होंने केजरीवाल की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी फ़ौजी की फ़ोटो दिखाकर वोट माँग रही है। यह वही पार्टी है जिसने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक में फौजियों का अपमान किया था। दिल्ली में आप की हवा निकल चुकी है और अब वह उत्तराखंड में झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। वर्तमान में राज्य में BJP काफ़ी मज़बूत स्थिति में खड़ी है। साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमने 60 सीटों पर अपना लक्ष्य रखा है। साथ ही उन्होंने मुताबिक़ वर्तमान में राज्य में हो रहे विकास के लिए धामी सरकार की तारीफ़ की।

READ ALSO: 3 महीने पहले कोरोना से हुई थी पत्नी की मौत, सोचता था 4 बेटियों के बाप से कौन करेगा शादी, इसलिए चारों को उतारा मौत के घाट…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here