सपा के नेता BJP के लिए मांग बैठे वोट, वीडियो हुआ वायरल देखिए….

0
Viral video samajvadi party leader ask to vote bjp

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव 2022 शुरू होने जा रहे है। चुनाव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का है। इस वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है वह कैलाश बाबू मौर्य है। वह करीब एक हफ्ते पहले ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। वही समाजवादी पार्टी की इस सभा मे पार्टी नेता ने सपा की जगह बीजेपी को वोट देने के लिए कहा। कांग्रेस के अलावा इस वीडियो को फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव को ताने दिए।

कैलाश बाबू मौर्य समाजवादी पार्टी की सभा में कहा, मेरा सभी भाइयों से कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की जीत सिर्फ उनकी जीत नही है ये हमारी भी जीत है। अगर हम भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगे तो भाजपा भी मजबूत होगी। लेकिन अब उनको अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्होंने अपनी इस भूल को सुधार लिया है।

इस वीडियो को यूपी कांग्रेस के ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया और कहा कि, क्या अखिलेश जी खेला कर दिए का? नई हवा है, भाजपा से मिली सपा है। इस वीडियो को फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने भी शेयर किया और कहा कि, भगवा रंग ही ऐसा है जिसे पहनते ही इंसान भाजपा की जय जयकार करने लग जाता है। अखिलेश यादव जी को सत्ता तो मिलने से रही लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा जॉइन करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here