Uttarakhand news: उधमसिंहनगर के खटीमा में धोखेधड़ी से लोगों के जमीन हड़पने के मामलों में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल जिले के सीमांत थाना झनकईया से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ एक व्यक्ति ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया। जिसकी मदद से उसने वसीहत के आधार पर जमीन को अपने नाम करने की कोशिश की। हालांकि अब पुलिस ने धोकेधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी का नाम निर्मल सिंह बताया जा रहा है। आरोपी निर्मल अब जेल की हवा कहा रहा है।
दिसंबर 2020 में भी उधमसिंहनगर के इसी इलाके में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर धोकेधड़ी से जीवित लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश की गयी थी। इससे उत्तराखंड सरकार के राजस्व को हानि पहुंची थी। ऐसे कई लोगों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन अपने नाम की है। पुलिस ने इस मामले में तब भी 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी 14 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत माला दर्ज कर लिया गया था।