सेना में भर्ती होने के लिये देश के युवा फर्जी कागजों तक की मदद ले लेते हैं। जिसके कारण वह भर्ती भी हो जाते हैं लेकिन यह शॉर्टकट ज्यादा समय तक नहीं चलता है। सेना में फर्जी कागज़ों की मदद से भर्ती होने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
रानीखेत के ट्रेनिंग सेंटर से पहले युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक का नाम आकाश सिंह है। वह उत्तर प्रदेश के रबुपुरा जिला का निवासी है। आकाश पिछले वर्ष जुलाई में भर्ती हुआ था। फर्जी जाति व स्थायी प्रमाण पत्र बनाकर उसने रानीखेत की सेना में भर्ती पास की थी। इस समय वह रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट में ट्रेनिंग ले रहा था। पुलिस और सेना की संयुक्त पड़ताल के बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं दूसरा युवक उत्तर प्रदेश के मेरठ के है। युवक का नाम कपिल सिंह बताया जा रहा है। युवक ने उत्तराखंड के रामनगर आमपोखरा का आधार कार्ड बनवाया था। फिर वह उत्तराखंड कोटे के सहारे उत्तर प्रदेश की सेना में भर्ती हुआ। 2019 में वह सेना में भर्ती हुआ था। 2020 फरवरी में ट्रेनिंग पूरी कर कपिल सिंह जाट रेजिमेंट में भर्ती हुआ। लेकिन जब पुलिस ने आधार कार्ड में दिये गये पते की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। फिल्हाल अब दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Also Read This: Indian Army Recruitment Rally 2021: बिना परीक्षा दिए भारतीय सेना में पाएं नौकरी.. 8वीं, 10वीं पास जल्द करें आवेदन..