चमोली: पत्थर की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत, एक अन्य घायल….

0
Chamoli woman died after stone rock fall on her one injured

आपको बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जनपद के पोखरी से एक दुखद आइ है। जहाँ रोजगार गारंटी के लिए पत्थर निकाल रही एक महिला चट्टान टूटने से उसकी चपेट में आ गई और उस महिला की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम सभा मलया बीणा  में आज  महिलाये  जब रोजगार गारंटी में काम कर रही थी। इस दौरान पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आयी 30 वर्षीय रोशनी देवी की मौक़े पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य महिला 44 वर्षीय सुनीता देवी बुरी तरह से घायल हो गई।

घायल महिला को तुरंत ही इलाज के लिए 108 की मदद से सीएचसी पोखरी ले गये जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रधान रश्मी देवी वर्तवाल और ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी जिसके तुरंत बाद नायव तहसीलदार हिम्मत सिंह रौतेला और राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचें। तहसीलदार हिम्मत सिंह रौतेला और उप निरीक्षक विजय कुमार ने सूचना देते हुए कहा कि मृतक रोशनी देवी का शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए गोपेश्वर भेजा जा रहा है।

वहीं घायल महिला का सीएचसी पोखरी में ईलाज कर रहे डाक्टर सीएचसी अधीक्षक डा मोहम्मद आशिफ और डाक्टर सलमान खान से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि घायल महिला की हालत में काफ़ी सुधार है। लेकिन पैर की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण घायल महिला सुनीता देवी को हायर सेंटर श्रीनगर रेफ़र कर दिया गया है। मृतक रौशनी अपने पीछे अपने दो बच्चों और परिवार को छोड़कर चली गई है।

READ ALSO: मध्य प्रदेश का यह किसान रातो रात बन गया लखपति, जानिए कैसे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here