मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अचानक अपने सिक्योरिटी गार्ड दोस्त के घर पहुंचे , साथ बैठकर किया भोजन…

0
Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami suddenly reached the house of his security guard friend, sat down and had food together.
इंसान अपनी ज़िंदगी मे कितनी भी तरक्की क्यों न कर ले लेकिन उसको अपने दोस्तों और माता पिता को कभी नही भूलना चाहिए। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने कर के दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम के बाद अपनी पार्टी के बहुत पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर राजपुरा हल्द्वानी में भोजन पर पहुँचे।
आपको बता दे कि अब नंदकिशोर आर्य सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है। जब उनके घर मुख्यमंत्री श्री धामी जी गए तो उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नही था कि यह हमारे घट भोजन पर आएंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का शुक्रिया अदा किया। वहीं नंदकिशोर के परिवार वालो ने भी  मुख्यमंत्री जी का घर मे पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री जी ने नदनकिशोर से वादा किया कि वह उनकी आंखों का इलाज करवाएंगे। मुख्यंमत्री जी को राजपुरा में देख निवासी बेहद खुश हुए। वहां की महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश जारी कर समाधान करने के लिए कहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here