आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर ग्राउंड में तीन दिवस का अंतरराष्ट्रीय एप्पल महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य में सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए इस मिशन को दोगुनी धन राशि देने की घोषणा की है।साथ ही उन्होंने कोरोना काल में औंधानिकी और बाग़वानी के विकास से जुड़े कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सबसे ज़्यादा पौष्टिक फल है। हम सेब उत्पादन और देश को आगे बढ़ाने पर ध्यान देने की ज़रूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र कृषि मंत्री द्वारा राज्य में कृषि विकास को लेकर पूरा सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम राज्य मन में नई तकनीकों की मदद से सेब के अलग क़िस्म के पेड़ लगाकर जम्मू और हिमाचल से अच्छी क्वालिटी के सेबों की पैदावार करेंगे।
कृषि एवं उद्यान के मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा एप्पल मिशन के साथ ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को जोड़ा जा रहा है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल के सेबों के साथ हमारे राज्य के सेबों की भी पहचान बने इसके लिए क्वालिटी और पैकिंग पर ध्यान दिया गया है। आधुनिक तकनीकों के साथ कृषि वैज्ञानिकों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
उद्यान डायरेक्टर डॉ एच. एस. बवेजा ने बताया कि राज्य को उद्यान प्रदेश बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए 1690 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धनसिंह रावत, विधायक महेश नेगी, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा उपस्थित थे।
READ ALSO: जानें IAS और IPS में कौन होता है ज्यादा पॉवरफुल, दोनों में अंतर क्या है?