मुख्यमंत्री ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री मोदी जी इसका बात का उदहारण है कि साधारण परिस्थितियों में जन्मे लोग असाधरण की यात्रा करते है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन में देशभर में शौचालयों का निर्माण, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना जरूरी है। जीवन मे आगे बढ़ने के लिए समय को बर्बाद न करें। अगर ज़िन्दगी में किसी लक्ष्य का संकल्प ले तो उसके रिजल्ट के बारे में दोबारा नही सोचना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने बताया कि देवभूमि देवियो की भूमि है। राज्य सरकार बालिकाओं और महिलाओं को शारीरिक , मानसिक और सामाजिक और आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। जिस समाज मे नारी को पूजा जाता है वहाँ कन्या भ्रूण हत्या करना पाप है। हमे अपने विचारों को शुद्ध करना होगा।
बाबा साहिब अम्बेडकर जी ने बालिकाओं की शिक्षा को सबसे जरूरी बताया है। उन्होंने कहा था कि महिला सशक्तिकरण संभव है। सचिव श्री हरि चन्द्र सेमवाल ने स्मार्ट फोन की योजना के बारे में जानकारी दी और 162 छात्राओं को स्मार्ट फोन भी दिए। इस प्रोगाम का आयोजन अधिकारी श्री अखिलेश मिश्र ने किया।
READ ALSO: Flipkart से मंगाया 53 हजार का Iphone, डब्बा खोला तो निकला 10 वाला साबुन, देखिए वीडियो….