हाल ही में पौड़ी निवासी जवान विपिन सिंह गुसाईं सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए। ग्राम धारकोट निवासी विपिन सिंह 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान थे। उनके शहीद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद विपिन सिंह की आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिले। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद के परिजनों के साथ राज्य सरकार हमेशा साथ है।
READ ALSO: दुखद: उत्तराखण्ड का एक और लाल सियाचिन में शहीद…
READ ALSO: उत्तराखंड: दो साल के राघव को आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिली लाश…