मुख्यमंत्री आवास के कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही श्री मनीष कसनियाल को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर सम्मानित किया। उन्होंने श्री मनीष को बधाई देने के साथ साथ,उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
आपको जानकारी दे दें, कि 01 जून 2021 में श्री मनीष कसनियाल ने विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। वे वहां अपनी साथी सिक्किम निवासी सुश्री सुनीता प्रधान के साथ पहुंचे।यह काम उन्होंने आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत किया।
साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेस्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री साधू सिंह बिष्ट जो कि द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा थे,को सचिवालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।श्री साधू सिंह बिष्ट 103 वर्ष के है जो इस समय बारूवाला (भानियावाला) देहरादून में रह रहे है।