सीएम धामी ने किया सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव की प्रतिमा का अनावरण, कहा उनका जीवन राम मंदिर और गोरक्षा के लिए समर्पित था….

0
CM Pushkar Singh Dhami unveiled the statue of shiromani swami vamdev in haridwar

हरिद्वार: रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने ब्रह्मलीन वीतराग संत शिरोमणि स्वामी वामदेव जी महाराज की प्रतिमा को उद्धघाटन किया। इस दौरान कई संतों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था पथ पर स्थित इस वाटिका को आज से संत शिरोमणि स्वामी वामदेव के नाम से जाना जाएगा। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को इस वाटिका की देखरेख का कार्य सौंपा जाएगा।

अपने इस संबोधन में मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित महत्तपूर्ण बातें कही:-
1) संत शिरोमणि स्वामी वामदेव जी महाराज ने अपना पूरा जीवन श्री राम मंदिर और गोरक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

2) हम देवभूमि को आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त और मजबूत राज्य बनाना चाहते हैं।

3) दिसंबर माह तक पूरे राज्य में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। केंद्र से भी वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त सहायता मिल रही है।क

4) यह सभी घोषणाएं वित्त विभाग से परामर्श के बाद ही कि जा रही है इसलिए इन सबको अवश्य पूर्ण किया जाएगा।

5) आने वाले अगले 10 सालों में देवभूमि उत्तराखंड को कई क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बना दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here