रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल पहले से ही चर्चा में है की वो भी अब राजनीति में आ सकते हैं। और जल्द ही उन्हें आम आदमी पार्टी की तरफ से CM कैंडिडेट बना सकते हैं।आपको तो पता ही है की, रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल यूथ फाउंडेशन भी चलाते हैं। और इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ में बहुत अच्छे काम किए हैं। और साथ ही केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। साथ ही वो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम के प्रिंसिपल भी रहे हैं।केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले उन्हें एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर म्यांमार भेजा था।
कर्नल अजय कोठियाल,भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं। अपने साहस के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्हें उत्तराखंड रत्न सम्मान से भी नवाजा गया है। लोकसभा चुनाव 2019 में भी बीजेपी और कांग्रेस ने उनसे संपर्क किया था। प्रदेश की 21 विधानसभा सीटों पर उनकी मजबूत पकड़ है। कर्नल अजय कोठियाल एक यूथ फाउंडेशन भी चलाते हैं, और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी युवाओं को फौज के लिए ट्रेनिंग देते हैं। और अजय कोठियाल जी पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों में काफी फेमस भी हैं।
वहीं उनके बारे में चर्चा ये भी थी कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वो नही लड़े। और फिर अब खबर हैं कि मुख्यमंत्री के लिए आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड में पार्टी का चेहरा बना सकती है।
आपको बता दें कि, एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नेता अमेन्द्र बिष्ट कहते हैं कि यूं तो यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व का है लेकिन कर्नल अजय कोठियाल कि प्रदेश में सक्रियता और ख्याति को देखकर इस बात को नकारा भी नहीं जा सकता कि वे पार्टी के सीएम कैंडिडेट हो सकते हैं।
हम आपको जानकारी दे दें की, राज्य में विधानसभा चुनाव में अभी एक साल का समय है। खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल को सीएम के चेहरे के तौर पर ले सकती हैं। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में जिस तरह के चेहरे को ढूंढ रही है, उसमें अजय कोठियाल बिल्कुलकी प्रदेश में सक्रियता और ख्याति को देखकर इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि वे पार्टी के सीएम कैंडिडेट हो सकते हैं, और अजय कोठियाल की इस संबंध में पार्टी से बात हो चुकी है।