उत्तराखंड: दहेज में नहीं मिली कार और 30 लाख रुपए, आखिर में बहू को प्रताड़ित कर घर से निकला

0
daughter-in-law harassed and thrown out of the house for dowry in udham singh nagar

आज भी दहेज प्रथा खत्म होने का नाम नही ले रही है। कितनी ही महिलाओं को इस प्रथा के चलते अपने ससुराल में कितना कुछ सहन करना पड़ता है। इस प्रथा के विरुद्ध कानून के होते हुए भी महिलाओं को कितना कुछ झेलना पड़ता है। आज की खबर भी इसी प्रथा से जुड़ी हुई है जो उधम सिंह नगर के किच्छा से आ रही है। यहां एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहुत प्रताड़ित किया और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक महिला का नाम सीमा है जो वार्ड नंबर 3 यूएस नगर किच्छा की निवासी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वरुण कुमार नामक व्यक्ति से हुई। शादी के समय सीम के मायके वालों ने शादी पर कई रुपए खर्च किए और सीमा को भी रुपए के साथ विदा किया। लेकिन ससुराल आने के कुछ समय बाद उसका पति वरुण, उसकी सास कुमकुम देवी, ससुर मूलचंद यादव और ननद खुशबू यादव उसे 2019 से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। वह पीड़िता से गाड़ी और 30 लाख की मांग करने लगे। जब यह बात पीड़िता ने अपने मायके वालों को बताई तो उन्होंने ससुराल वालों को 3 लाख रुपए देकर बात सुलझाने की सोची लेकिन इसके बाद भी वह महिला को प्रताड़ित करते रहे। आखिर में उन्होंने 2021 में पीड़िता को घर से निकाल ही दिया।

अब पीड़िता ने हिम्मत कर कानून का सहारा लेने की सोची है, उसने अपने पति, सास-ससुर और ननंद के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने उन सभी पर कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोप सिद्ध होने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

READ ALSO: उत्तराखण्ड LT भर्ती में 1431 पदों के लिए 44,302 दावेदार..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here