जानकारी मिली है की, हरिद्वार जिले में रायवाला और ऋषिकेश के बीच मोतीचूर फ्लाईओवर के पास आज सुबह एक शव बरामद हुआ। और जिस स्थान से ये शव बरामद हुआ वह राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रैंज में पड़ता था। बताया जा रहा है की, वन कर्मियों ने सुबह एक शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।
उसके बाद पुलिसकर्मी की पहचान चंदनलाल पुत्र लक्षम राम निवासी पंत गांव पोस्ट ताकुला जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई। और मृतक पुलिसकर्मी वर्तमान में थाना पिथौरागढ़ में तैनात था। बताया जा रहा है की, मृतक पुलिसकर्मी बाबा बालकनाथ की सुरक्षा में तैनात था।
वहीं पुलिसकर्मी की शव मिलने की सूचना पर आईजी कुंभ संजय गुंज्याल पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने बताया कि चंदनलाल अकसर शाम को इवनिंग वॉक पर जाता रहता था,और उसका शव दो फ्लाईओवरों के बीच खाली पड़ी जगह पर जमीन में मिला।
जानकारी के मुताबिक माना जा रहा है कि, मृतक जवान फ्लाईओवर से जा रहा होगा और एक फ्लाईओवर से दूसरे फ्लाईओवर में जाने के दौरान वह नीचे गिर गया और ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। अभी पूरी जांच की जा रही है। मौत का कारण पूर्ण रूप से पता नही चला है। वहीं राज्य में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं।