देवर और विधवा भाभी का था प्रेम संबंध, घरवाले राजी नहीं तो कर दी आत्महत्या…

पुलिस की जांच में पता चला की आदमी का शव महिला के चचेरे देवर दिनेश सेक्टर 6 हरियाणा का है। बताया जा रहा है की सरिता के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और वो अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी

0
Devar -and -widow-bhabi-love -affair-if-householders-don't-agree-then-they-both-commits -sucide -in-uttrakhand

हरिद्वार – खबर है की हरिद्वार के पास राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में खुदकुशी करने वाली महिला और एक युवक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले देवर भाभी के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक खुदकुशी करने वाली महिला विधवा थी और उसका देवर शादीशुदा था। इस दोनो के बीच प्रेम संबंध के चलते दोनों परिवारों में विवाद होता ही रहता था। बताया जा रहा है की ये दोनो 10 दिन पहले हरिद्वार आए थे और हरिद्वार में ही दोनो ने आत्महत्या कर ली।

अब आपको पूरा मामला बताते हैं, तो रविवार को खेमानंद मार्ग में कुछ बच्चे खेल रहे थे, खेलते वक्त उन्हें कुछ बदबू सी आई तो उन्होंने घर जा कर अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया फिर उसके बाद टाइगर रिजर्व वालों ने 200 मीटर अंदर जाके देखा तो पता चला की एक युवक और एक महिला दोनो पेड़ पर लटके हुए हैं। बता दें की इस महिला की पहचान सरिता, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने जब सरिता के परिवारवालों से संपर्क किया तो तब पुलिस को दोनो देवर और बनी की प्रेम कहानी का पता चला।

पुलिस की जांच में पता चला की आदमी का शव महिला के चचेरे देवर दिनेश सेक्टर 6 हरियाणा का है। बताया जा रहा है की सरिता के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और वो अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। जबकि उसका देवर दिनेश शादीशुदा था और उसके भी दो बच्चे थे। परिवारवालों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही ये दोनो अपने बच्चों को छोड़कर घर से भाग गए थे। और इस देवर भाभी का प्रेम संबंध को देखकर दोनो परिवारों में विवाद होते रहते थे। माना जा रहा है की इसकी वजह से ही उन दोनो ने हरिद्वार आ कर आत्महत्या कर ली। परिवारवालों ने पुलिस को बताया की ये दोनो शादी करना चाहते थे। इन दोनो का परिवार इस बाद से इंकार कर रहा था जबकि इस बात को लेके पंचायत भी हुई थी, लेकिन पंचायत में भी इस बात का फैसला नहीं हो पाया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here