नैनीताल में दहेज को लेकर एक बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पता चला है की ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए सता रहे थे और हैरान करने वाली बात ये है की विवाहिता ने जब इस बात का विरोध किया तो देवर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
विवाहिता का पारा जब सिर से ऊपर चला गया तो उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। आपको बता दें की अब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उस महिला के पति, देवर, सास, ससुर के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है और वहीं इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। ऐसी खबर सुनकर बहुत बुरा लगता है की अभी भी इस लोग हैं जो दहेज को लेकर बेटी – बहु के ऊपर अत्याचार करते हैं। कुछ तो दर के मारे बस सहती जाति है।
यह खबर हल्द्वानी के इंदिरानगर की है जहां की एक महिला ने अपने ससुराल वालों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है की पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है।महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि 15 साल पहले उसका निकाह इंदिरानगर के रहने वाले एक शख्स से हुआ था। उसकी
शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए दबाव बनाने लगे थे। शादी में कम दहेज लाने के ऊपर ससुराल वाले उसे हर रोज ताने मारा करते थे, यहां तक कि उसका पति भी उसको सुनता रहता था।
महिला के साथ लगातार 15 साल तक मारपीट और दबाव का मामला सामने आया। लेकिन महिला ने अपने घर और अपने बच्चों के बारे में सोचकर महिला अपने ससुरलवालों की मारपीट सहती रही। पीड़ित महिला के 4 बच्चे हैं।
वहीं इस पर महिला का कहना है कि ससुराल वाले उस से दहेज में 5 लाख रुपये मांग रहे थे। महिला के मना करने पर उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते थे। कई बार महिला का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी हुई। बताया जा रहा है की महिला के मायकेवालों पर भी उसके ससुराल वाले 5 लाख रुपये दहेज देने का दबाव बना रहे थे। जानकारी मिली है की महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। उसके बाद महिला ने पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगाई।
वहीं यूनुस खान थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। और इस मामले पे जांच जारी है। अब देखना होगा की पुलिस महिला के ससुरावलों को कब तक गिरफ्तार करती है। ये सब करने में इंसान की सोच बताती है की लोग कितना नीचे गिर एक हैं। और इसी कोई खबर पहाड़ से आना बहुत ही शर्मनाक है।