उत्तराखंड- नाबालिग बेटी की शादी कराने जा रहे थे माता और पिता..दूल्हा की सूज बुझ से टल गया मामला…जानिए क्या है ये मामला…

0
Dulha -posponed-minor-girl-marriage,

उत्तराखंड के बागेश्वर से एक नाबालिक की शादी कराने का मामला सामने आया था जहां लड़के वालों की सूझबूझ के करा एक नाबालिग लड़की विवाह के बंधन में बंधने से बच गई। बताया जा रहा है की उस लड़की के मां-बाप उसकी नाबालिक की उम्र में ही उसकी शादी करवा रहे थे, लेकिन दूल्हे के पक्ष ने ये विवाह रोक दिया। बताया जा रहा है की जब दूल्हा लड़की देखने बागेश्वर आया तो, वहां पता लगा कि लड़की नाबालिक है, उसके बाद सच्चाई जान करइसके बाद उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस बात से लड़की पक्ष काफी नाराज भी हुआ।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बागेश्वर के गांव की लड़की का पिता हरियाणा में नौकरी करता है और उसी कंपनी में मुजफ्फरपुर जिले का एक और व्यक्ति नौकरी करता था। वहीं दोनो जब साथ में नौकरी करते थे तो उस दौरान दोनों की बीच गहरी दोस्ती हो गई। और फिर उसके बाद मुजफ्फरपुर के आदमी ने अपने भाई के लिए सुयोग्य लड़की ढूंढने के लिए कहा, इसके बाद व्यक्ति ने अपनी लड़की के साथ यह रिश्ता करने की बात कही, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई तो बुधवार को लड़का मुजफ्फरपुर से बागेश्वर लड़की को देखने चला गया।

लड़की से मिलने के बाद पता चला की वो लड़की नाबालिक है। उसके बाद दूल्हे ने शादी से मना कर दिया, तो वहीं इस पर दोनो परिवारों के बीच थोड़ा बहुत नोक झोंक भी हो गई। वहीं इस बात सूचना कैसी ने पुलिस को दे दी।

फिर मौके पर पुलिस आई और पुलिस ने जब इस बारे में पूछा तो दूल्हा ने बताया की ये लड़की नाबालिक है और हम ये रिश्ता नही करेंगे। उसके बाद दूल्हे के ताऊ ने पुलिस के सामने शादी का विरोध किया।

वहीं अंत में दोनो परिवारों के बीच ये फैसला हुआ की जब उनकी लड़की की शादी करने की उम्र हो जायेगी तो तब उन दोनो की शादी करा देंगे।

कोतवाल डीआर वर्मा के अनुसार दोनों पक्षों से पूछताछ की गई फिर दूल्हा पक्ष से इस बात की जानकारी ली गई। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों ने लिखित में एक समझौता पत्र दिया है कि लड़की के बालिग होने के बाद ही लड़का और लड़की की शादी होगी। वहीं उसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को घर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here