उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी का अवसर, 6 से 9 सितंबर के बीच होगी भर्ती…

0
ex servicemen job recruitment will be held from 6 to 9 September in uttarakhand

देहरादून- आपको बता दें कि उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी आई है। 127 टेरिटोरियल पर्यावरण बल में यह भर्ती निकाली गई है। इसी बीच 6 से 9 सितंबर में परीक्षा का आयोजन देहरादून में होगा। जनरल ड्यूटी, कुक, कारपेंटर, नाई, के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती की परीक्षा गढ़वाल राइफल द्वारा आयोजित की जा रही है।

इसी बीच भर्ती रैली के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक, पर्यावरण वन, तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय राज्य वन विभाग के पूर्व महिला कर्मचारी आदि भी आवेदन कर सकते हैं। सिपाही जनरल ड्यूटी में 69 पद, सिपाही कुक में एक पद, सिपाही नाई एक, सिपाही कारपेंटर एक के पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी।

भर्ती के लिए आपके पास नौकरी की डिस्चार्ज बुक, सेना सामूहिक द्वारा जारी प्रमाण पत्र पेंशन भुगतान के आदेश की मूल प्रतियां 8 पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। इसके अलावा भी आप 0135-2756083 नंबर पर कॉल कर संपर्क भी कर सकते हैं। आवेदन कर रहे सैनिकों की उम्र 50 साल से कम होने चाहिए। देहरादून के गढ़ी कैंट में 6 सितंबर को सुबह 7:00 बजे से भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली में अभ्यार्थियों को 72 घंटे पूर्व करोना कि rt-pcr रिपोर्ट भी लानी होगी। इसके बाद ही उन्हें भर्ती में शामिल किया जाएगा।

READ ALSO: उत्तराखण्ड: गंगा में बह गए 2 युवतियां और 1 युवक, ऐसे हुआ हादसा, तलाशी अभियान जारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here