बलात्कार की कई खबरे टीवी पर आए दिन सुनने के लिए मिलती है |ऐसी घटना कई ना कही जगह पर होती है | स्त्री आज के समय में भी स्वतंत्र और सुरक्षित नही है। जगह-जगह महिलाओं के संग दरिंदगी का खतरा मंडराता ही रहता है। ऐसा ही मामला पौड़ी से आया है जहां दो लोगों ने एक युवती के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया।जब शिकायत पुलिस में दर्ज की गई इसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल है। शिकायत के बाद आरोपियों के परिजनों ने पीड़ित युवती को अपने घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की,जिसमे वह युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।वह खुद ही अस्पताल गई।जहां उसने मीडिया वालों को बात बताई।
युवती ने बताया वह पौड़ी के एक गांव की निवासी है। 20 मार्च को वह अपने गांव से बाजार की ओर जा रही थी। लेकिन इस दौरान गांव दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी दी। उसने यह भी बताया की दोनो आरोपियों में से एक आरोपी सेना में कार्यरत है। उसने दोनो आरोपियों के खिलाफ 21 मार्च को राजस्व पुलिस में केस दर्ज करवाया,लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद आरोपियों के परिजनों ने बुधवार को उसे अपने घर बुलाया और उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया।लेकिन जब पीड़िता ने मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उस हाथ पैर पर चोट आई है।उसने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाने के 4 दिन बाद भी कुछ नहीं किया।अब भी उसके आरोपी आजादी से बाहर घूम रहे है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्होंने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर चुका है।अभी आरोपी फरार हैं।लेकिन जल्द ही उन्हे पकड़ लिया जाएगा।इसके लिए उन्होंने केस को रेगुलर पुलिस को सौंप दिया है।