लम्बे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे राज्य के गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए भरती का अवसर आखिर आ ही गया है। सेना में भर्ती होने का जुनून बहुत से युवाओं में है इसीलिए वे इसकी तैयारी कब से कर रहे थे।जैसा कि हम सभी जानते है पौड़ी में गढ़वाल राइफल कि भारतीय शुरू है चुकी है।गढ़वाल राइफल्स रेंजीमेंट सेंटर (जीआरआरसी) लैंसडौन की ओर से विक्टोरिया क्रॉस गबर ङ्क्षसह कैंप में 13 दिवसीय भर्ती रैली की रविवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन उत्तरकाशी के युवाओं ने दम दिखाया। 522 युवाओं ने दौड़ की बाधा पार कर अगले दौर में प्रवेश किया।यह भी पड़े:देवभूमि का एक ओर लाल ड्यूटी के दौरान शहीद, 4 महीने बाद होना था रिटायर..
प्रथम दिवस उत्तरकाशी जनपद की पुरोला, मोरी, राजगढ़ी, चिन्यालीसौंण, भटवाड़ी व बड़कोट तहसील के युवाओं ने रैली में शिरकत की। रैली प्रक्रिया सुबह पांच से शुरू हुई। युवाओं को 200-200 के समूह में मैदान तक ले जाया गया। भर्ती निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि 3202 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 2744 युवाओं ने रैली में भागीदारी की। बताया कि इन युवाओं में से 522 ने निर्धारित समय पर सोलह सौ मीटर की दौड़ पूरी की।भर्ती मैदान में प्रवेश से पूर्व प्रतिभागियों की स्क्रीङ्क्षनग भी की जा रही है। 2537 लोगो की 1600 मीटर दौड़ में सांस फूल गई।युवाओं को मैदान में प्रवेश से पूर्व ही कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा गया। 28 नवंबर को पौड़ी जिले की ,29 को कोटद्वार, यमकेश्वर और चाकीसेंण के युवाओं की बारी है।यह भर्ती रैली लगभग 2 जनवरी 2021तक चलेगी।