दुखद खबर: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गढ़वाल राइफल का जवान शहीद..

0
Garhwal rifle jawan mandeep singh negi martyred in gulmarg jammu and kashmir

भारतीय सेना के हर जवान के मन में यह बात बैठी होती है कि “हम रहे या ना रहे, लेकिन यह देश रहना चाहिए”। इसी बात को चरितार्थ करते हुए भारतीय सेना के जवान मंदीप सिंह नेगी शहीद हो गए। वह 11वी गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि देशसेवा का फर्ज निभाते हुए जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग की सरहद पर वह शहीद हो गए।

23 वर्षीय मंदीप सिंह पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के निवासी थे। मात्र छोटी सी उम्र में वह देश के लिए शहीद हो गए। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया है। READ ALSO: सिपाही के आत्महत्या करने के पीछे पत्नी का हाथ, पिता की तहरीर पर मामला दर्ज…

उन्होंने कहा कि वीर जवान मंदीप सिंह नेगी के इस महाबलिदान पर उन्हें बेहद गर्व है। लेकिन उन्हें इस बात का दुख भी है कि उन्होंने एक जाबाज जवान को खो दिया है। उन्होंने कहा इश्वर शहीद की आत्मा को शांति दें। हम शहीद जवान के परिजनों के साथ सदैव खड़े रहेंगे।

READ ALSO: SSB जवान को न्याय दिलाएंगे हरदा, जूठी गवाही ना देने पर DIG ने किया था बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here