देवभूमि का एक और लाल शहीद, अगले महीने होनी थी शादी,

0
Garhwal rifle mandeep singh negi martyred from pauri garhwal

जवानों के शहीद होने की खबर से ही सभी देशवासियों के मन में उनके परिजनों के लिए दुख उमड़ आता है। उत्तराखंड के लिए भी ऐसे ही बड़े दुख का दिन है क्योंकि आज यहां के एक और लाल के शहादत की खबर सामने आई है। जी हां,पौड़ी के चौबट्टाखाल क्षेत्र के गांव का निवासी 23 वर्षीय मनदीप सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे 11वीं गढ़वाल राइफल में सरहद पर तैनात थे।

आज यानि शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ मनदीप का अंतिम संस्कार किया जाना है। बताया जा रहा है कि मनदीप अपने पिता सतपाल सिंह की इकलौती संतान है।पिछले वर्ष ही वे अपने घर दो माह की छुट्टी लेकर आए थे,इसी दौरान उनकी सगाई हुई थी।

अगले महीने उन्होंने अपनी शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी लेकर घर आना था। लेकिन परिजनों को क्या पता था की जिस बेटे की शादी की तैयारियां की जा रही है,शादी से पहले हो उसकी शहादत की खबर आयेगी।उनकी श्हादत की खबर से केवल परिजनों में ही नही बल्कि उनके पूरे गांव में मातम का माहौल है।

READ ALSO: सातवां फेरा शुरू होने से पहले दुल्हन रुकी, बोली मुझे दूल्हा पसंद नहीं, जानिए फिर क्या हुआ….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here