इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से 1800 से ज्यादा रिक्तियां भरी जाएंगी।
आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के ऑनलाइन फॉर्म 03 नवंबर 2021 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर या उससे पहले तक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। फॉर्म भरने आए पहले यहां दी गई जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें। आईबीपीएस एसओ रिक्रूटमेंट 2021 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।
ऑनलाइन परीक्षा – प्रारंभिक: 26 दिसंबर 2021
ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम – प्रारंभिक: जनवरी 2022
ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें – मुख्य: जनवरी 2022
ऑनलाइन परीक्षा – मुख्य: 30 जनवरी 2022
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा: फरवरी 2022
साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें: फरवरी 2022
साक्षात्कार का आयोजन: फरवरी/मार्च 2022
अनंतिम आवंटन: अप्रैल 2022
ALSO READ THIS:भारतीय सेना के जवान अब हवा में उड़कर दुश्मनों को सबक सिकाएंगे, सैनिकों के लिए तैयार हुआ स्पेशल सूट…