उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है की, इस साल जल्द ही सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें की, गढ़वाल राइफल और कुमाऊं के युवाओं के लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। आपको जानकारी दे दें की, सेना ने उत्तराखंड में होने वाली सेना भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। पिछले साल कोरोना के चलते ज्यादातर सेना भर्तियां स्थगित कर दी गईं थी।
देवभूमि उत्तराखंड के सभी युवाओं को इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार था। सभी लोग ये जानते हैं की लगभग उत्तराखंड राज्य के सभी बच्चे सेना में जाकर अपनी देश की सेवा में अपनी जान निछावर कर देना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से सैनिक जीडी, ट्रेड्समैन, एसकेटी, सैनिक क्लर्क जैसे पदों पर आवेदन किए जाएंगे।
आपको तो पता ही होगा की, उत्तराखंड सैन्य भूमि भी कहलाती है। उत्तराखंड के हर एक युवा का सपना है कि वो सेना में भर्ती होकर, देश सेवा में खुद को समर्पित करें। और एक बार फिर से उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है, आपको बता दें की भर्ती, इस साल गढ़वाल राइफल की भर्ती लैंसडाउन-कोटद्वार में 5 से 20 दिसंबर तक आयोजित होगी। इसके अंतर्गत जिला चमोली, देहरादून, हरिद्वार,पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, और उत्तरकाशी आते हैं। वहीं कुमाऊं भर्ती 25 अक्टूबर से 8 नवंबर पिथौरागढ़ में आयोजित होगी।
और वहीं अगले साल 2022 में अल्मोड़ा के रानीखेत में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 6 से 31 जनवरी 2022 तक की डेट दी गई है। खबर है की, इस बार सेना ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका देने की तैयारी में है। सेना मुख्यालय ने वहीं हर राज्य के जोनल मुख्यालयों को पत्र जारी कर दिया है। आप सभी कैलेंडर के हिसाब से अपनी तैयारी पूरी रखें।