ऋषि गंगा आपदा में मृतक मजदूरों के परिजनों को बांटी गई 4.88 करोड़ की सहायता राशि, प्रत्येक परिवार के खाते में आए 4-4 लाख रुपए..

0
Government distributed 4.88 crores rs to the families of the deceased laborers in the Rishi Ganga disaster in Chamoli

ऋषि गंगा में आई आपदा से तो हर कोई परिचित होगा।इस आपदा में कई बेकसूर लोगों और मजदूरों की जान चली गई। भारी संख्या में लोगों की मृत्यु हो गई।इसके साथ साथ आज भी कई लोग गायब है। कई लोग अपने परिजनों का इंतजार कर रहे है,लेकिन समय के साथ धीरे धीरे परिजनों की आस अब जवाब देने हो है।इस हादसे में करीब 155 लोग लापता थे,जिनमे से 122 लोगों के मृत प्रमाण पत्र भी बनवा दिए गए है।

जिला प्रशासन ने तो गायब लोगों के प्रमाण पत्र भी बना दिया है।इसके साथ साथ प्रशासन मृत व्यक्ति के परिवार को धनराशि देकर उनकी सहायता कर रही है।इन लोगों की मदद करने के लिए सरकार ने 4.88 करोड़ रुपए की धनराशि देने का फैसला लिया है। यानि हर परिवार को करीब 4 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बचे हुए लोगों के प्रमाण पत्र से संबंधित राज्यों का दावा, आपत्ति दर्ज अथवा ग्रह जनपद के लिए अब 30 दिन दिए है।30 दिन के बाद इन लोगों का भी मृत प्रमाण पत्र बनवा दिया जाएगा।

ALSO READ THIS:बड़ी खबर: उत्तराखंड में भर्ती के लिए नई एजेंसी बनाई जाएगी, पड़िए पूरी जानकारी..

ALSO READ THIS:फिर से फुटपाथ पर लौटा ‘बाबा का ढाबा’, दोबारा लगे लॉकडाउन में फिर तंगहाल हो गए कांता प्रसाद..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here