उत्तराखंड: खेत में काम कर रही महिला पर झपटा गुलदार..पंजे से महिला के सिर का देखिए क्या हाल किया है….

महिला को देखे उसने हमला किया और हमला इतनी तेजी से हुआ कि महिला खुद को संभाल न सकी

0
Guldar attacked and injured woman badly in Almora

पहाड़ों में लगातार गुलदार के हमलों से लोगों की जान जोखिम में है। कुछ समय से पहाड़ से लेकर मैदान तक गुलदार का खूब खौफ चल रहा है, जिसमें कई लोगों की जान गई तो कुछ लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग गांवों में अब तक कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुके हिंसक गुलदार ने इस बार एक महिला को अपना शिकार बनाया और झपटने के बाद पंजों से लहूलुहान कर दिया। घटना रविवार को तहसील मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ग्राम पंचायत बरंगल के डोटियाल बाखल तोक की है। यहां के त्रिलोक सिंह की पत्नी अंजू देवी सुबह खेत में गुड़ाई का काम करने गई थी।यह भी पड़े:देवभूमि का एक ओर लाल ड्यूटी के दौरान शहीद, 4 महीने बाद होना था रिटायर.

उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। मवेशियों के फेर में खेतों की मेढ़ की तरफ झाडिय़ों में गुलदार छिपा हुआ था। महिला को देखे उसने हमला किया और हमला इतनी तेजी से हुआ कि महिला खुद को संभाल न सकी।सिर पर गहरा घाव होने से चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा के लिए काशीपुर रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here