उत्तराखण्ड: बद्रीनाथ हाईवे पर तास के पत्ते की तरह ढह गया 3 मंजिला होटल, देखिए लाइव वीडियो…

0
Hotel collapsed in Uttarakhand, no one lost their life.

आपको बता दें उत्तराखंड के जोशीमठ से शनिवार को एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। जिसकी वजह से शनिवार को जोशीमठ में एक होटल ढह गया। वह होटल बदरीनाथ हाईवे पर स्थित था। नीचे की तरफ भूस्खलन होने के कारण इस तीन मंजिला होटल का एक हिस्सा ढह गया। अच्छी खबर यह है कि इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई। खतरे का अनुमान लगाते हुए इस होटल को पहले ही खाली करवा दिया गया था।

लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ कमजोर हो चुके हैं। झड़कुला के करीब स्थित इस होटल का एक हिस्सा खतरे की जद में था। इसके बाद होटल को खाली करवाकर अलर्ट अनाउंस कर दिया गया था। इसी वजह से बिल्डिंग ढहने के बाद भी किसी की जान नहीं गई।ALSO READ THIS:दुखद: उत्तराखण्ड का एक और लाल असम में शहीद, परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल …

आपको बता दें कि बरसात के मौसम में पहाड़ों पर लैंडस्लाइड, चट्टान गिरना, पहाड़ खिसकने जैसी घटनाएं आम हो गए हैं। बीती 25 जुलाई को हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड होने के बाद टेंपो ट्रेवल पर पत्थर गिर गया था जिसमें कई पर्यटनो की जान चली गई थी।

ALSO READ THIS:सेना में भर्ती होंगे 8 से 14 साल के बच्चे, मैकेनाइज्ड इंफेंट्री में होगा ट्रायल, जाने आवेदन प्रक्रिया….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here