उत्तराखण्ड: शादी की मेंहदी लगा रही थी बेटी, पिता ने सभी के सामने गला कटकर मार दिया…

0
In haldwani father killed her daughter

शुक्रवार की शाम हल्द्वानी के काठगोदाम राज्य में 19 वर्ष की कायनात की उसके पिता और भाई ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय कायनात अपने पड़ोसी 21 वर्षीय सलमान के साथ 2 महीने पहले घर से भाग गए थे। तब तो पुलिस ने दोनों को ढूंढकर उनके परिवार वालो को सौंप दिया। और इसी बात से कायनात के सौतेले पिता और भाई नाराज थे। इसके बाद फिर एक महीने पहले कायनात और सलमान ने घर से भागकर अपनी मर्जी से शादी कर ली और दोनों अपने घर से दूर किराए पर कमरा लेकर रहने लगे।

सलमान राजमिस्त्री का काम करता है और दोनों परिवारों के बीच में 2 साल से विवाद चल रहा था। दोनों को लगा कि किसी तरह परिवार वालो को मना लेंगे लेकिन यह मौका शायद दोनों के नसीब में नहीं था। 29 अक्टूबर शुक्रवार की शाम कायनात किसी शादी में जाने के लिए अपने ससुराल में मेहंदी लगवाने गई थी कि उसके पिता और भाई को पता लग गया।

कायनात जब घर मे मेहंदी लगवा रही थी तब उसके पिता और भाई ने उस पर हमला किया और खीचते हुए छत पर ले गए। जब उसके पति सलमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पिता और भाई ने उसके पेट और पीठ पर तीन बार चाकू से वार कर दिया। और कायनात को घसीटते हुए छत पर ले जाकर अपने बेटे के साथ मिलकर उसका गला काट दिया। ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, कल ड्यूटी पर जाना था…

सलमान को इलाज़ के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफेर कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाग गए। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कायनात की सास ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहां मौजूद लोग इस घटना को रोक सकते थे लेकिन वह केवल तमाशाबीन बन कर कायनात को मरता हुआ और तड़पता हुआ देखते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here