होली के दिन ससुराल वालों ने बहु को उतारा मौत के घाट, पेड़ से लटकी हुई मिली लाश…

0
In laws kills their daughter in law dead body found hanging on a tree

कल खुशियों का त्योहार होली था। इसी बीच पूरे देशवासियों ने होली जमकर मनाई। लेकिन होली के दिन ही उत्तराखंड से लगातार दो दुखद खबर सामने आयी है। पहले हल्द्वानी निवासी एक 17 वर्षीय लड़के की होली के बाद नहाते समय करंट लगने से मौत हो गयी। तो वहीं एक और दुखद खबर सामने आयी है।

खबर चमोली जिले की है जहाँ ससुराल वालों ने अपनी नयी नवेली दुल्हन की हत्या कर दी। लड़की का नाम कभी स्पष्ट नहीं है लेकिन उसकी उम्र 19 साल बतायी जा रही है। मृतक की शादी इसी साल जनवरी के हुई थी। होली के दिन लड़की के ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। ससुराल वालों ने उसे पेड़ से लटका कर मार डाला। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं है।

लड़की का ससुराल चमोली के लिंगरी गाँव में था। उसके पति का नाम उमेश राम बताया जा रहा है जबकि सास और ससुर का नाम देबुली देवी (सास) और जसोद राम (ससुर) है। लड़की का मायका बागेश्वर में था। उसके पिता का नाम बलवंत राम और माता का नाम देवकी है। बेटी की मौत ने माता पिता को झंझोड़ कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल वालों के आरोपी साबित होने पर उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here