पहाड़ में हो रही थी चुपके से अफीम की अवैध खेती, 21 लोगो के खिलाप पुलिस की कार्यवाही..

0
In-uttarkashi-21-people -arrested -in-opium -farming

खबर मिली है की उत्तरकाशी में पर्वतीय क्षेत्रों में अफीम की खेती की जा रही है। वहीं इस खबर पर राजस्व पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। खबर है की आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके, गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर पुरोला की है जहां मोरी ब्लॉक के फते पर्वत पट्टी के गांवों में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी, बताया जा रहा है की किसान यहां अलग-अलग जगहों पर अफीम की खेती कर रहे थे। जब किसी ने इसकी शिकायत की तो राजस्व पुलिस ने जांच शुरू की, मनीष कुमार प्रशिक्षु आईएएस और उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अफीम की अवैध फसल को नष्ट करने के लिए अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में अफीम के पौधों को नष्ट किया गया। और बताया जा रहा है की इसके साथ ही पौधों के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

बलबीर शाह नायब तहसीलदार ने इस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं इस मामले में जब लैब से रिपोर्ट आई तो उसके बाद राजस्व विभाग ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन में राम लाल, अमर लाल, उस्ताद सिंह, खरपत सिंह, बंका सिंह, पन्दरू लाल, भीमी लाल, सिम्धू लाल, गुणस लाल, अर्जुन, रतन चंद, दयालू, सुरम दास, भुंदरू, पंदी लाल, विनोद शर्मा, सुनपुर, किरींद्र लाल, नत्थी सिंह, कुमदास और जिन्दू शामिल हैं। ये सभी आरोपी जो इस मामले में पकड़े गए हैं, वो हडवाणी, सट्टा, भीतरी, सेवा और खंयासणी गांव के रहने वाले हैं। सभी 21 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here