उत्तराखंड: राजनीतिक पार्टी की शुरुवात कर सकते है कर्नल अजय कोठियाल, फेसबुक के माध्यम से दिया संकेत

0
In uttrakhand Colonel Ajay kothiyal start political party

रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल के बारे में पहले से ही चर्चाएं हो रही थी, की वो कब राजनीति में आयेंगे। और अब लग रहा है की, चर्चाएं खत्म हो जाएंगी और जल्द ही कर्नल कोठियाल अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था की, कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें अपना मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर सकती है। आपको बता दें की, कर्नल अजय कोठियाल की फेसबुक पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है की, जल्द ही कोई बड़ा राजनीतिक फैसला लेने वाले हैं।

शुरू से चर्चा में ये भी है कि वो आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं।आपको बता दें की, कर्नल अजय कोठियाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘हम म्यांमार में इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी पूरी कर वापस लौट आएं हैं। कुछ दिनों से समझ नहीं आ रहा था कि अब हम को क्या करना चाहिए।

इस दौरान हमें देहरादून के एक कैफे में कोटद्वार के रहने वाले 23 साल के युवक किशोर रौतेला से मिलने का मौका मिला। किशोर जन्म से अपाहिज है, लेकिन उसने खुद को कभी अपाहिज नहीं समझा। उसने खुद को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। ग्रेजुएशन करने के बाद वो 23 साल की उम्र में रेस्टोरेंट में कैशियर की जॉब करने लगा।

वहीं किशोर ने हमें बताया कि उत्तराखंड की जनता हम से क्या उम्मीद करती है। उसके सवालों और जज्बे से प्रेरित होकर हमने उत्तराखंड के हित के लिए एक बड़ा राजनीतिक फैसला लेने का संकेत दिया है। खबरें पहले से ही बनी है की, कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी को सीएम के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकती है। इशारों इशारों में तो उन्होंने बोल दिया लेकिन अब देखना ये होगा कब वो इस राजनीति में आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here