खुशखबरी उत्तराखंड और यूपी. में इस साल होगी सेना की 10 भर्ती रैलियां, 2 मिनट में पड़े विस्तार से

0
Indian army recruitment rally in uttrakhand and up 2021

लखनऊ – सेना में जाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है की, जल्द ही उत्तराखंड और यूपी में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। बहुत से युवाओं को भर्ती का इंतजार था, कोरोना काल की वजह से पिछले साल सेना भर्ती रैलियां नही हो पाई थी। आपको बता दें की, इंडियन आर्मी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश 10 भर्ती रैलियां आयोजित करने वाली है। और इन भर्ती में दोनों राज्यों की महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती भी आई है जो लखनऊ में होगी। ये भर्ती जनवरी में होनी थी लेकिन बाद में स्थागित कर दिया गया। और अब इस भर्ती की तारीख 12 से 20 सितंबर है।खबर है की, इस साल सेना ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देगी।

आपको जानकारी दे दें की, आर्मी रिक्रूटमेंट हेडक्वॉर्टर ने यूपी-उत्तराखंड के साथ ही सभी 16 भर्ती जोन में होने वाली भर्ती रैली की तारीखें तय कर दी हैं। भारतीय सेना ने अपना कैलेंडर जारी कर दिए हैं। वहीं, यूपी-उत्तराखंड हेडक्वॉर्टर लखनऊ को भी 10 भर्ती रैलियों का आयोजन करने का आदेश दिया गया है। और खबर है की दोनो राज्यों से लगभग 8 लाख कैंडिडेट्स भर्ती रैली में हिस्सा लेने वाले हैं। सभी योग्य उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले उत्तरप्रदेश में होने वाली है ये भर्तियां..

12 मई से 10 जून –     मेरठ

1 से 30 जून –            बरेली-फतेहगढ़

3 से 27 सितंबर –          वाराणसी

12 से 20 सितंबर –      लखनऊ

5 से 25 अक्टूबर –        अमेठी-फैजाबाद

9 से 27 नवंबर –         लखनऊ-कानपुर

6 से 28 फरवरी 2022 – आगरा

वहीं उत्तराखंड में इन तारीख को होंगी भर्ती रैलियां

5 से 20 दिसंबर –               लैंसडाउन-कोटद्वार

25 अक्टूबर से 8 नवंबर –    पिथौरागढ़

6 से 31 जनवरी 2022 –      अल्मोड़ा-रानीखेत

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here