उत्तराखंड: राज्य की खुफिया एजेंसी और पुलिस अलर्ट, रोहिंग्याओं की राज्य में घुसपैठ की आशंका….

0
Infiltration of rohingya refugees in Udham singh nagar state police on alert

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की कोशिश। खुफिया एजेंसियों को जिले में घुसपैठ की आशंका मिली है। जिसके चलते अब एजेंसी द्वारा जिले के संदिग्ध जगहों पर जांच शुरू कर दी गयी है। इससे पहले भी कई बार जिले के रुद्रपुर इलाके में घुसपैठ के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि रोहिंग्या शरणार्थियों ने जिले में घुसपैठ की है या नहीं की। इस बात पर अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है। लेकिन यह भी खबर आ रही है कि रोहिंग्या शरणार्थी जिले में रह रहे कुछ बांग्लादेशी परिवारों के संपर्क में है।

जम्मू कश्मीर- श्रीनगर में सीआरपीएफ टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद समेत दो घायल….

अगर रोहिंग्या घुसपैठ करने में सफल होते हैं तो जिले में कुछ बड़ी घटना के घटने की आशंका बढ़ सकती है। अब हम आपको बताते हैं कि आखिरकार रोहिंग्या शरणार्थी है कौन। यह वह अल्पसंख्यक मुस्लिम है जो मुख्य रूप से म्यांमार के रहने वाले हैं। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या लगभग 8 लाख है। लेकिन इसके बावजूद म्यांमार के लोग रोहिंग्याओं को म्यांमार का नागरिक मानने से इनकार करते हैं। इस समय रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश और थाईलैंड की सीमाओं में रह रहे हैं। वहां ये लोग शरणार्थी शिविरों में है। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि पूरे राज्य में पुलिस और खूफिया विभाग अलर्ट पर है। किसी भी प्रकार की घुसपैठ को विफल करने का प्रयास लगातार बना हुआ है। पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तरह चौकन्ना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here