चम्पावत – बताया जा रहा है कि, जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि मामले की छानीबीन की तो पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाला और कोई नहीं, बल्कि उसके रिश्ते का जीजा है। वह घर से फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार लाॅकडाउन के दिनों नाबालिग अपनी बहन के घर गई थी। उसे दीदी के रिश्ते के देवर ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार संबंध बनाए और अब उसे गर्भवती कर दिया। लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जीजा इससे पहले ही फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, लोहाघाट पुलिस की माने तो आरोपी चमनपुरा पऊ निवासी रोहित पुत्र शिवराज राम है। विजय रिश्ते में पीड़िता की बड़ी बहन का देवर है और पीड़िता की बहन गर्भवती थी तो डॉक्टर ने उसे काम कम करने की सलाह दी थी। ऐसे में गर्भवती बहन ने अपनी सेवा और ससुराल के काम में हाथ बंटाने के लिए छोटी बहन को अपने पास बुलाया था। पीड़िता की बड़ी बहन की ससुराल में आरोपी रोहित भी रहता है और रोहित पीड़िता की बहन का देवर है। जीजा साली के इस मजाक वाले रिश्ते को रोहित ने शर्मसार कर दिया। रोहित ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और वो गर्भवती हो गई।नाबालिग ने गत माह एक बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल ये बच्चा पीड़िता के रिश्तेदार पाल रहे हैं।
चाइल्ड हेल्प लाइन समन्वयक आगे आए और घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसे आरोपी को माफ नहीं किया जाना चाहिए, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जनी चाहिएं ताकि आगे से वो किसी भी लड़की के साथ ऐसा काम ना करे।