दहेज में स्विफ्ट गाड़ी नहीं दे पाए लड़की वाले तो तोड़ दिया रिश्ता, अब 4 लोगो के खिला मुकदमा दर्ज..

0
Marriage broken in kotwali area udham singh nagar due to less dowry

रुद्रपुर के कोतवली क्षेत्र में दहेज देने से इनकार करने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ा। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने कोर्ट से मदाद की गुहार लगायी। कोर्ट के आदेश से फिर पुलिस ने 4 लोगों को दहेज और शादी तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोर्ट में शिकायत करते हुए कहा कि उसकी बेटी की शादी सलमान अहमद के साथ तय की गयी थी। शादी 17 दिसंबर 2019 को तय हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि उस समय सलमान के घर से 8 लोग शादी की बात करने आये थे। उनकी मेहमान नवाजी में 50 हजार रुपये खर्च हुए और तब जाकर शादी तय हुई।

शादी तय होने के बाद 7 नवंबर 2020 को लड़के वालों के घर से 70 लोग शादी की तारीख तय करने आये थे। लड़की के पिता ने बताया कि उस दिन भी उनके 3.5 लाख रुपये खर्च हुए। उस समय तय हुआ कि दहेज में आल्टो गाड़ी दी जायेगी और फिर शादी की तारीख 27 फरवरी 2021 तय हुई। लड़की वाले शादी की तैयारी में जुट गए।

शादी से 16 दिन पहले सलमान अपने 3 और रिश्तेदारों के साथ लड़की वालों के घर पहुंचा। तीनों रिश्तेदारों के नाम आरिफ, गुलशन और सगीर अहमद बताया जा रहा है। उन्होंने दहेज में आल्टो की जगह स्विफ्ट की मांग की। जब लड़की के पिता ने दहेज देने से मना किया तो उन्होंने शादी तोड़ दी।

अचानक शादी टूटने से लड़की वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली। फिर लड़की के पिता ने कोर्ट से मदद मांगी। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि और सलमान सहित उसके तीनों रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज करें। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here