दुखद : छुट्टी पर घर आए SSB के जवान की झील में डूबने से दर्दनाक मौत

0
Pithoragarh SSB jawan dinesh singh bora died in lake

उत्तराखंड: उत्तराखंड पिथौरागढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी मिली है की, यहां एक 32 वर्षीय एसएसबी जवान की झील में डूबने से मृत्यु हो गई है। जवान दिनेश सिंह बोरा पुत्र पान सिंह बोरा एसएसबी में हवलदार पद पर तैनात था। बताया जा रहा है की, जवान झील में नहाने के लिए गया था, लेकिन झील में डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं, इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है की, डीडीहाट में तैनात हवलदार दिनेश छुट्टी पर घर आया था, और दुख की बात ये है की वो अपने पीछे अपनी पत्नी और एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गया है।

बता दें की, पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील के रामंदिर, झलतोला राजस्व क्षेत्र की कृत्रिम झील एक एसएसबी का जवान बीते शाम डूब गया था जिसका शव आज सुबह चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने बरामद किया है। जानकारी मिली है की, गांव चाक राममंदिर निवासी 32 वर्षीय हवलदार दिनेश सिंह बोरा पुत्र पान सिंह बोरा कृत्रिम झील में नहाने गए थे, जिसके चलते वो गहरे पानी में डूब गए, वहीं गहरे पानी में डूबने के बाद वो अचानक से लापता हो गए।

वहीं उनके साथियों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी और उसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। उसके बाद रात तक जवान को तलाशा गया। वहीं उसके बाद पुलिस ने मृतक जवान का पंचनामा करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसएसबी जवान की उम्र अभी सिर्फ 32 वर्षीय ही थी। और किसे पता था की इस उनकी मृत्यु हो जायेगी। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

वहीं, बताया जा रहा है की रात भर तक जवान को खोजने का अभियान चलता रहा। वहीं, आपको बता दें कि आजकल लगातार उत्तराखंड से नदीं में डूबने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, लोगों को ये बताया जा रहा है की नदी के किनारे न जिएं, लिंक फिर भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जिसका ये अंजाम हो रहा है। बता दें की गढ़वाल में बारिश ज्यादा आ रही है और जिससे नदी नाले उफान पर बने हैं। इसलिए सबको राय दी जा रही है की वो अपने घरों में ही रहिए।

READ ALSO: फौजी पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, अवैध संबंध का था शक, पति गिरफ्तार….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here