तस्करों के नये तरीके से पुलिस भी हैरान, गैस सिलेंडर में भर रखा था 10.7 किलो गांजा…

0
Police caught two smugglers carrying 10.7 kg hemp inside gas cylinder

उत्तराखंड पुलिस द्वारा काफी समय से राज्य में नशे की तस्करी के खिलाफ जोरो शोरों से अभियान चल रहा है। लेकिन अभी भी उत्तराखंड पुलिस नशे की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने में कामयाब नहीं हुई है। तस्कर भी एक से एक नये हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार तो पुलिस भी तस्करों की नयी तकनीक से हैरान हो गये।

इस बार होली के दिन मनीला क्षेत्र में पुलिस तलाशी कर रही थी। वहां दो तस्कर कमर्शियल गैस सिलिंडर में गांजा लेजाते हुए पकड़े गये। तस्कर गैस सिलिंडर में गांजा छुपाकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जा रहे थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान जब गैस सिलिंडर को खोल कर देखा तो उसमें से 10.70 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर डोटियाल रोड के सल्ट ब्लॉक पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कंधे पर गैस सिलिंडर ले जा रहे दो युवकों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दोनों सिलिंडर की जांच की तो पुलिस तस्करी के नये तरीके से हैरान रह गयी। तस्करों ने सिलिंडर का तला काटकर उसे ढक्कन बना रखा था। उसपर ताला लगाने के लिए एक छोटी सी कुंडी भी लगी हुई थी।

बहन को हुआ भाई से प्यार, दोनो कर बैठे शादी, जिसके बाद घरवालों ने दी ऐसी अनोखी सजा.. (dodgerblue-loris-419055.hostingersite.com)

सिलिंडर के तले को खोलकर पुलिस को 10.70 किलो गांजा मिला। दोनों आरोपी इसमें गांजा छुपाकर उत्तरप्रदेश में अपने गाँव मुरादाबाद जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपी युवकों ने सल्ट के चिनौव गाँव से गांजा खरीदा था। पुलिस अब दोनों अपराधियों की क्रिमिनल हिस्ट्री निकाल रही थी। फिलहाल दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर जेल में बंद कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here