उत्तराखंड रोडवेज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बागेश्वर से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस पलट गई। यह बस काकड़ीघाट के पास अनियंत्रित हो गयी थी जिसके कारण यह पलट गयी। बता दें, इस बस दुर्घटना में 6 यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। अच्छी खबर यह है कि अभी तक किसी भी यात्री की जान जाने की कोई खबर सामने नहीं आयी है। जो 6 यात्री घायल हुए उनके नाम कुछ इस प्रकार है ओम प्रकाश, रविन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, विनोद चंद्र पांडे, राम प्रसाद, मनोज जोशी, प्रथम चौधरी, रवि सिंह।
इन सभी को घायलों को कुछ चोंटे आयी है। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच से पता चला कि बस के पलटने का कारण ब्रेक का फैल होना है। यात्रियों के अनुसार इससे पहले भी बस की टक्कर एक दीवार पर हुई थी।