होली खेलने के बाद नहाने गए 17 वर्षीय लड़के की बाथरूम में मौत, जानिये मौत का कारण….

0
Seventeen year old boy dies of electric shock in bathroom after playing holi

29 मार्च को देश भर में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। लोगों ने अपनो के साथ होली का त्योहार बनाया। इसी बीच हल्द्वानी से खबर आ रही है कि होली के त्योहार के बाद एक 17 साल के लड़के की मौत हो गयी। इससे परिवार की होली की खुशी मातम में बदल गयी।

दरअसल होली मनाने के बाद यह लड़का नहाने गया हुआ था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक लड़के का नाम रितिक कश्यप बताया जा रहा है। जब काफी समय तक वह नहा कर बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया और रितिक को आवाज लगायी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद चिंतित परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। रितिक बाथरूम में मृत पड़ा हुआ था।

रितिक का घर हल्द्वानी के राजपुरा के कुष्ठ आश्रम के पास था। उन्होंने सुबह होली खेली जिसके बाद वह घर जाकर नहाने गया था। इस दौरान नहाने के लिये रितिक ने मोटर चलायी जिससे वह मोटर के करंट की चपेट में आ गये। इससे वह बाथरूम में अचेत पड़ गये।

परिजनों को जब काफी देर बाद लगा कि रितिक अभी तक बाथरूम से बाहर नहीं आया तो उन्होंने रितिक को आवाज़ लगायी। बाथरूम के अंदर से जब कोई आवाज़ नहीं आयी तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। रितिक वहां बाथरूम में अचेत पड़ा हुआ था। परिजनों जल्दी से रितिक को अस्पताल ले गये लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में रितिक की मौत से शौक की लहर दौड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here