जैसा कि हम सब जानते ही हैं कि 8 फरवरी को उत्तराखंड में एक भयंकर तबाही मची थी। जिसमे कई लोगों की जान भी गयी थी। इस घटना को घटे हुए अब 2 हफ्ते हो चुके हैं लेकिन अभी भी मलबे में से कई शव बरामद नहीं हो पाए हैं। 150 से ज्यादा शव अभी बरामद नहीं हो पाए है। हालांकि कई शव जो बरामद हुए हैं उनकी पहचान करना बहुत मुश्किल हो रहा है। इसलिए शवों की पहचान करने के लिए उनके के परिजनों का डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। तबाही वाले दिन भेरमपुर गाँव से भी एक मजदूर लापता हुआ था, हालांकि उसका शव अभी तक नहीं मिल पाया है। मजदूर का नाम विनोद था। जब डॉक्टरों की टीम विनोद के गांव उसके माता पिता के डीएनए सैंपल लेने पहुंची तो विनोद की माँ को अपने बेटे की लाश की कल्पना करते ही सदमा लग गया। जिसके कारण विनोद की माँ की भी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़े: शादी के बाद अब घुंघट नहीं उठाने दे रही दुल्हन, मामला पहुंचा थाने..
आपको बता दें, रविवार को यानी 21 फरवरी को विनोद की माता की मृत्यु हुई थी। दरअसल विनोद तपोवन में काम करने गया था जिसके बाद जब 7 फरवरी को तबाही आयी तो विनोद वहां से बच निकलने में असफल रहा। और वह भी सैलाब के साथ ही बह गया। विनोद का भी सुरेश विनोद को ढूंढने तपोवन गया है और अभी तक सुरेश भी वहीं है। उसे विनोद का कोई पता नहीं मिल पाया है। विनोद का पता न चलने के कारण उसकी माँ सदमे में चली गई। जिसके बाद बीते रविवार उनकी भी मृत्यु हो गई।