गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । राज्य के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रताप सिंह पुत्र रतन सिंह बिष्ट को अकस्माक दिल का दौरा आने से उनकी मृत्यु हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बच्चो को कक्षा में पढ़ा रहे थें और उसी वक्त उनकी तबियत बिगड़ गयी और वह बेहोश होकर निचे गिर गए।
बच्चों में हड़कंप मच गया और उनके शोर से विधलया के अन्य कर्मचारी व् शिक्षक आ पहुंचे। मौके पर प्रताप सिंह बिष्ट को सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया गया।
उनके परिवार को भी ये खबर तुरंत दी गयी।पर बाद में चिकित्सकों के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रताप सिंह जी अपने पीछे उनकी पत्नी, माता तथा तीन बच्चों को बेसहारा और बेबस छोड़ गए।
उनके आकस्मिक निधन की इस दुखद घटना की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा गया है। वहीं पूरे क्षेत्र के साथ ही विद्यालय के बच्चों तथा शिक्षकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।