टिहरी: इस महामारी के चलते, टिहरी पुलिस जरूरतमंद और बुजुर्गों को राशन बताने और उनकी मदद करने में सबसे आगे आई है। पुलिस अपनी जान से खेलकर, लोगों की मदद कर रहे हैं। एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन ने शुरू किए गए मिशन हौंसला द्वारा मानवता की मिसाल जारी है।
मिशन हौंसला के तहत गरीब और असहाय लोगों की मदद को प्रतिबद्ध, टिहरी पुलिस के थाना हिंडोलाखल,द्वारा मंगला देवी पत्नी इतवार सिंह निवासी ग्राम बागी, उम्र 70 वर्ष, और गायत्री देवी उम्र 68 वर्ष, ग्राम नौसा पट्टी चंद्रबनी, टिहरी गढ़वाल को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया है।
बता दें की, महिला वृद्ध होने के साथ- साथ ही घर पर अकेली हैं, और मनरेगा जैसे कार्यकर्म में कार्य कर पैसे कमाती हैं। इस महामारी के चलते ये कार्य बंद पड़ा है, और जिसके कारण उन्हें भोजन तक भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। वहीं, पुलिस द्वारा दोनो महिला भावुक हो गई और मिशन हौंसला का धन्यवाद करते हुए कहा की, टिहरी पुलिस हमारे लिए एक मसीहा से कम नहीं है, वहीं राजन पाकर एक उम्मीद बनी है। ऐसे ही न जितने कितने लोग हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। अगर आप किसी इस व्यक्ति को देखो तो उसकी मदद जरूर करो, अगर नही कर पा रहे तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन/122/हैलो टिहरी पर दें।
ALSO READ THIS:मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज ने 572 पदों पर निकली भर्ती, कोई भी कर सकता है आवेदन, आवेदन की आकिरी तारीक 27 मई..
ALSO READ THIS:पुलिस ने बिना हेलमेट पहने युवक को रोकने की करी कोशिश, युवक ने पुलिसवाले को ही उड़ा दिया देखिए वीडियो…
ALSO READ THIS:बड़ी खबर: उत्तराखंड के 11 जिलों में कर्फ्यू घोषित.. देखिए लिस्ट..