एक बड़ी खबर सामने आ रही है की रुद्रपुर बाजार में सामान लेने आई महिला को दो युवकों ने सम्मोहित करते हुए सोने के जेवर ठग लिए। और जब महिला को ठग जाने का पता चला तो महिला ने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी। फिर जिसके बाद पुलिस मामले के जांच कर रही है।
खबर है की मॉडल कॉलोनी निवासी आशा रविवार शाम रुद्रपुर बाजार में कुछ सामान लेने आई थी, तो उसके बाद दो युवक महिला से मिले और उन्होंने महिला से कहा की वो 2 दिन से भूखे प्यासे हैं और फिर उन्होंने महिला से मदद मांगी। आशा ने उन्हें खाना खाने के लिए ₹500 दे दिए। उसके बाद वो दोनों युवक महिला से बात करते-करते बाटा चौराहे पर पहुंच गए तो फिर उन दोनो ने अपनी बातों से महिला को सम्मोहित कर दिया और उसके सोने की अंगूठी और कान के कुंडल भी निकलवा दिए। जिसके बाद दोनों सोने के जेवरात लेके फरार हो गए।
महिला को जैसे ही इस बात का एहसास हुआ कि उसे ठग लिया गया है तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया फिर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक वो दोनों युवक भाग गए थे। उसके बाद महिला ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और अब सीसीटीवी की मदद से दोनों युवक को पुलिस ढूंढ रही हैं।