उत्तराखंड के ऋषिकेष से दुष्कर्म की एक शर्मनाक खबर सामने आई है। ऋषिकेश के मुनिकीरेती में एक युवती के साथ बलात्कार की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी तपोवन का रहने वाला एक युवक है। उसने दिल्ली निवासी एक युवती के साथ गुरुवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी युवक का साथ एक विदेशी महिला ने भी दिया। युवक ने युवती को एक केक खिलाया। केक में नशीला पदार्थ शामिल था। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन विदेशी महिला की तलाश अभी भी जारी है।
आरोपी युवक का नाम उमंग गांधी है। और उसकी विदेशी महिला मित्र का नाम एविन है। पीड़ित युवती ने बताया कि वह पेशे से एक वॉल आर्टिस्ट है। वह दीवारों पर पैंटिंग बनाती है। युवती कुछ समय से आरोपी उमंग को जानती थी। उमंग ने युवती को तपोवन में पैंटिंग के बहाने दिल्ली से बुलाया। वे राजपुरोहित तपोवन गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। वहाँ उमंग ने युवती को एक नशीला केक खिलाया। केक खाने से युवती बेहोश हो गयी। इसके बाद आरोपी उमंग ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान विदेशी महिला एविन भी वहीं पर मौजूद थे।
घटना को अंजाम देने के बाद उमंग और एविन वहां से भाग गए। पीड़ित को जब होश आया तो उसे अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बारे में पता चला। उसने पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। एसआई विपिन कुमार ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक उमंग को तपोवन से ही गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने के केवल 12 घण्टों के अंदर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी उमंग को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी भी उसकी विदेशी महिला साथी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ALSO READ THIS:गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे है बॉर्डर फिल्म के असली हीरो भैरो सिंह…सेना मेडल विजेता को नही मिलती कोई सुविधाएं…
ALSO READ THIS:Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना में विभिन्न पदों आई भर्तियां, 22 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन