युवती को बदनाम करने के लिए एक व्यक्ति ने उसकी वीडियो पोर्न साइट पर की अपलोड, आरोपी की तलाश जारी…

0
Unknown man uploads haldwani girl video on porn site

हल्द्वानी की एक युवती का वीडियो पोर्न साइट पर हुआ अपलोड। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी अनजान व्यक्ति ने लड़की को बदनाम करने के लिए पोर्न साइट पर अपलोड की है। फिलहाल वह व्यक्ति कौन है इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित लड़की के भाई ने अब पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले की जांच जारी है।

जैसे ही लड़की के भाई को इसके बारे में पता चला तो उसने तुरंत ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। अब आरोपी को ढूंढ निकालने के लिए पुलिस साइबर विषेशज्ञों की सहायता ले रही है। और जल्द ही इनकी मदद से पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब होगी। इस घटना के बाद पीड़ित युवती समेत पूरे परिवार की बदनामी हो रही है। उन्हें सामाजिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। आशा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here